चार एनबीडब्ल्यू वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चार एनबीडब्ल्यू वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यायालय से फरार चल रहे सभी आरोपित, हसनगंज पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर की कार्रवाई हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर कोशपाली पासवान टोला, हरिपुर महदिया व हरखा गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर न्यायालय से फरार चल रहे 04 एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया. जिसे लेकर थानाध्यक्ष निक्की कुमारी ने बताई कि मकबूल पिता मो जसीमुद्दीन साकिन हरखा, तिलकिशोर पासवान पिता स्व ध्रुवलाल पासवान, आलोचन पासवान पिता स्व ध्रुवलाल पासवान दोनों निवासी रामपुर कोशपाली पासवान टोला व गोपाल मंडल पिता स्व तुराई मंडल, हरिपुर महदिया चारों थाना हसनगंज को गुप्त सूचना पर उनके घर से गिरफ्तार किया है. बताया उक्त चारों अभियुक्त न्यायालय से फरार चल रहे थे, जिसे कोर्ट के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया है. मौके पर गिरफ्तार चारों एनबीडब्ल्यू वारंटी के विरुद्ध कारवाई करते हुए सभी को न्यायालय में पेश करने हेतू ले जाया गया. मौके पर थानाध्यक्ष निक्की कुमारी ने बताई कि थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था स्थापित करने को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है. अपराध करने वाले कोई भी व्यक्ति कानुन से बच नहीं सकता है. इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




