कालसर में 35 लीटर शराब के साथ पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया

Updated:
विज्ञापन
कालसर में 35 लीटर शराब के साथ पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया

कालसर में 35 लीटर शराब के साथ पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

हसनगंज थाना क्षेत्र के नायक टोला कालसर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक शराब तस्कर को 35 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. गिरफ्तार शराब तस्कर को पुलिस ने सोमवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नायक टोला कालसर गांव में चोरी छिपे शराब की तस्करी हो रही है. पुलिस ने मिली गुप्त सूचना पर नायक टोला कालसर गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर राजेंद्र उरांव पिता स्व कार्तिक उरांव साकिन नायक टोला कालसर थाना हसनगंज के घर के आंगन से 35 लीटर देसी चुलाय शराब की बरामदगी की गयी. पुलिस ने बरामद शराब के साथ उक्त शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत कांड संख्या 69/2025 तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने उक्त आरोपित को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. मौके पर थानाध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया कि सरकार शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है. शराब पीने व शराब बेचने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है. इस अवसर एस आई अर्जुन कुमार सहित पुलिस बल आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन