पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने दो  शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के भतोरिया व हरखा गांव में पुलिस ने शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर एक महिला व एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

हसनगंज. थाना क्षेत्र के भतोरिया व हरखा गांव में पुलिस ने शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर एक महिला व एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया. इसको लेकर थानाध्यक्ष निक्की व एसआई दीपक कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश पर भतोरिया गांव से सहदेव उरांव पिता स्व शिबू उरांव साकिन भतोरिया थाना हसनगंज जिला कटिहार को 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. साथ ही हरखा गांव से संतोलिया देवी पति स्वर्गीय बिरेन उरांव को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. वहीं पुलिस ने गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. मौके पर थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि थाना क्षेत्रों में सरकार की शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है. शराब बेचने व शराब पीने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन