नशा मुक्त व स्वस्थ समाज के निर्माण काे लिया संकल्प

नशा मुक्त व स्वस्थ समाज के निर्माण काे लिया संकल्प
– मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम कटिहार राजकीय पॉलिटेक्निक कटिहार में शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रवि कुमार एवं मुख्य अतिथि डॉ. उमर फ़ारूक, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, जिला अस्पताल बांका द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया.प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया. डॉ. उमर फ़ारूक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आत्महत्या के विचार, अवसाद, चिंता, नशे की लत और बुरी आदतों से बचाव जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाए रखने और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए उपयोगी सुझाव दिए. योग एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. रणवीर सिंह राणा ने कार्यक्रम की सफलता में विशेष योगदान दिया. मंच संचालन पूजा कुमारी ने किया. इस अवसर पर कुल 378 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया. कार्यक्रम में संकाय सदस्य डॉ. मृदुला, प्रो. गजानंद, इंजीनियर गर्गी, इंजीनियर अंजलि, इंजीनियर राहुल, इंजीनियर हिमांशु, इंजीनियर अमित, इं नोमान अरशद एवं इंजीनियर नीलमणि उपस्थित रहे.कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिया गया और सभी ने नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया,
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




