बारसोई में एमडीएम में मिला साबुन का टुकड़ा, हंगामा

Updated at : 12 Apr 2026 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई में एमडीएम में मिला साबुन का टुकड़ा, हंगामा

बारसोई में एमडीएम में मिला साबुन का टुकड़ा, हंगामा

विज्ञापन

– मदरसा दरबेसिया इस्लामिया का है मामला, बच्चों ने छोड़ा खाना, परिजनों का हंगामा – लगातार शिकायतों के बावजूद नहीं सुधर रही व्यवस्था, जांच पर उठे सवाल बारसोई बारसोई प्रखंड में मिड डे मील योजना की लापरवाही एक बार फिर सामने आयी है. नयाटोला बेलवा स्थित मदरसा दरबेसिया इस्लामिया में बच्चों को परोसे गये भोजन में साबुन का टुकड़ा मिलने से विद्यालय के बच्चों में असंतोष देखा गया. घटना के बाद बच्चों ने भोजन करना बंद कर दिया. सूचना मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा करने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बच्चों ने खाने में साबुन का टुकड़ा देखा. उन्होंने तुरंत भोजन छोड़ दिया और इसकी जानकारी शिक्षकों को दी. इसके बाद विद्यालय परिसर में आक्रोश का माहौल बन गया. अभिभावकों ने इसे बच्चों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की. मदरसा के प्रधानाध्यापक हासीबुर रहमान ने बताया कि भोजन की गुणवत्ता को लेकर यह पहली शिकायत नहीं है. इससे पहले भी कई बार इस तरह की समस्याएं सामने आ चुकी हैं. उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतें मिलना अत्यंत चिंता का विषय है. यह व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है. केंद्रीकृत रसोई घर के माध्यम से भोजन तैयार कर विद्यालयों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सेंटर फॉर नेशनल डेवलपमेंट इनिसिएटिव को सौंपी गई है. बार-बार सामने आ रही खामियां पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किए जाने के बावजूद हालात में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है. जांच के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है. जिससे लापरवाही पर अंकुश नहीं लग पा रहा है. ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र में हाल के दिनों में एमडीएम से जुड़ी कई गंभीर शिकायतें सामने आ चुकी हैं. कहीं भोजन में प्लास्टिक, तो कहीं बाल मिलने की घटनाएं जिससे योजना की गुणवत्ता और निगरानी पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गए हैं. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी संवेदक एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय. साथ ही एमडीएम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं. ताकि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ हो रहे इस खिलवाड़ पर तत्काल रोक लग सके.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन