KATIHAR : अनियंत्रित पिकअप ने 18 माह की मासूम को कुचला, मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन
KATIHAR : अनियंत्रित पिकअप ने 18 माह की मासूम को कुचला, मौके पर मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदामारेखा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 18 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई.

विज्ञापन

कटिहार के मनसाही से ललित कुमार की रिपोर्ट :

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदामारेखा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 18 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई. दरवाजे पर खेल रही श्रेया सिंह को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन ने कुचल दिया. घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया.

इकलौती बेटी थी श्रेया

मृतका श्रेया सिंह अपने पिता नवीन सिंह की इकलौती बेटी थी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातम पसरा हुआ है.

स्थानीय चालक पर शक, पुलिस जांच में जुटी

ग्रामीणों के अनुसार पिकअप चालक स्थानीय निवासी राम शोभित सिंह का पुत्र मोहन सिंह बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के एसआई जेपी सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फरार चालक की तलाश की जा रही है. पिकअप को जब्त कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. आरोपित चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुआवजे की मांग

घटना की निंदा करते हुए सिरनिया पूरब पंचायत के मुखिया अब्दुल कलाम और सरपंच सुजीत ठाकुर ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि गांव में तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाई जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन