हाट-बाजार में सक्रिय हुआ पॉकेटमार गिरोह, खरीदारों के मोबाइल हो रहे गायब

Updated:
विज्ञापन
हाट-बाजार में सक्रिय हुआ पॉकेटमार गिरोह, खरीदारों के मोबाइल हो रहे गायब

हाट-बाजार में सक्रिय हुआ पॉकेटमार गिरोह, खरीदारों के मोबाइल हो रहे गायब

विज्ञापन

लगातार हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं से दहशत, पीड़ितों ने कुरसेला थाना में दी आवेदन

कुरसेला. कुरसेला के हाट-बाजारों में इन दिनों मोबाइल पॉकेटमार गिरोह का आतंक बढ़ गया है. मंगलवार को एक घटना में नगर पंचायत के कुरसेला बस्ती निवासी राजेश कुमार का मोबाइल मछली हाट से चोरी हो गया. पीड़ित ने बताया कि भीड़भाड़ का फायदा उठाकर उच्चकों ने बड़ी सफाई से उनके पॉकेट से मोबाइल चंपत कर दिया. उन्होंने काफी खोजबीन की व आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन मोबाइल का कोई सुराग नहीं मिला. विवश होकर उन्होंने कुरसेला थाना में मोबाइल चोरी होने का आवेदन दिया है. यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि हाट-बाजारों में मोबाइल गायब होने का सिलसिला लगातार जारी है. इससे पहले कुरसेला सब्जी हाट में बल्थी महेशपुर ग्राम निवासी कोशिक कुमार सिंह का मोबाइल भी एक सप्ताह पूर्व उच्चकों ने पॉकेट से गायब कर दिया था. वहीं, करीब पखवाड़ा भर पहले बसुहार मजदिया ग्राम निवासी शैलेंद्र सिंह सब्जी खरीदने के दौरान अपना मोबाइल गंवा बैठे थे. एक के बाद एक हो रही इन चोरियों से हाट-बाजार में आने वाले लोगों में असुरक्षा का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से हाट के समय पुलिस गश्ती बढ़ाने और उच्चकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि आम लोगों की संपत्ति सुरक्षित रह सके.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन