जनगणना प्रशिक्षण में शामिल कर्मी वीक्षण कार्य से रहेंगे अलग, डीइओ

Updated:
विज्ञापन
जनगणना प्रशिक्षण में शामिल कर्मी वीक्षण कार्य से रहेंगे अलग, डीइओ

जनगणना प्रशिक्षण में शामिल कर्मी वीक्षण कार्य से रहेंगे अलग, डीइओ

विज्ञापन

कटिहार बीपीएससी की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी पद के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले वीक्षक को लेकर डीईओ राहुलचंद्र चौधरी ने एक आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा एईडीओ की परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 एवं 21 अप्रैल को निर्धारित है. परीक्षा में वीक्षण कार्य के लिए प्रतिनियुक्त विद्यालय शिक्षक जिनका जनगणना संबंधी प्रशिक्षण निर्धारित है. वे उक्त तिथि को वीक्षण कार्य नहीं करेंगे तथा जनगणना संबंधी प्रशिक्षण में भाग लेंगे. प्रशिक्षण तिथि को छोड़कर वीक्षण कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षक परीक्षा केन्द्र पर वीक्षण संबंधित कार्य करेंगे. वीक्षण कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षक का वेतन केंद्राधीक्षक द्वारा प्रस्तुत भौतिक उपस्थिति के आधार पर देय होगा.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन