ललिया गांव की जर्जर सड़क से लोगों में आक्रोश

Updated at : 30 Jun 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
ललिया गांव की जर्जर सड़क से लोगों में आक्रोश

ललिया गांव की जर्जर सड़क से लोगों में आक्रोश

विज्ञापन

– चुनाव के समय वादे, चुनाव के बाद खामोशी, पवई पंचायत के ग्रामीण बोले विकास सिर्फ भाषणों में दिख रहा कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के पवई पंचायत के ललिया गांव वार्ड एक की सड़क की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है. गांव की मुख्य सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. बारिश के दिनों में यह और खतरनाक हो जाती है. दोपहिया वाहन चालक तथा पैदल चलने वाले लोग रोजाना जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं. लोगों का कहना है यह सड़क वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रही है. लेकिन अब तक न तो प्रशासन ने ध्यान दिया और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने इसे गंभीरता से लिया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय सभी नेता विकास के बड़े-बड़े वादे करते हैं. जैसे ही वे जीतते हैं. यह गांव और उसके लोग उनके एजेंडे से गायब हो जाते हैं. बुद्धिजीवि वर्ग के ग्रामीणों ने कहा कि यह कोई नई समस्या नहीं है. कई बार शिकायतें की गयी. आवेदन दिए गये. कोई कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे. गांव के बुजुर्ग कतुबुद्दीन, शमी ने कहा, हमने कई चुनाव देखे. हर बार आश्वासन मिला. पर सड़क की हालत जैसी थी वैसी ही है. अब तो बच्चे भी कहते हैं कि नेता सिर्फ वादा करते हैं, काम नहीं करते, अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की इस जायज़ मांग पर कब तक ध्यान देते हैं. या यह गांव यूं ही विकास की उम्मीद में इंतजार करता रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन