विशेष विकास शिविर में पंचायत सचिव पर चढ़ावा लेने का आरोप

Updated at : 07 May 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
विशेष विकास शिविर में पंचायत सचिव पर चढ़ावा लेने का आरोप

विशेष विकास शिविर में पंचायत सचिव पर चढ़ावा लेने का आरोप

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड स्थित जगरनाथपुर पंचायत के गोदैया गांव में बुधवार को डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आयोजित विशेष विकास शिविर में जगरनाथपुर पंचायत के पंचायत सचिव पर वंशावली में साइन करने के नाम पर तीन सौ रुपए लेने का आरोप लगाया गया है. गोदैया गांव निवासी रामचंद्र उरांव ने बताया कि वंशावली दस्तावेज में साइन करने के नाम पर जगरनाथपुर पंचायत के पंचायत सचिव प्रदीप चौहान ने मुझसे 500 की मांग की. नहीं देने पर वंशावली दस्तावेज में साइन करने को लेकर बहाना करने लगे. मुझे कई बार परेशान करने की नियत से कई दिनों तक दौड़ाया. तब जाकर 300 रुपए दिए तो वंशावली दस्तावेज में साइन करके दिया. पंचायत सचिव के इस रवैया से मुझे काफी दुःख हुआ. मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्या दुलारी देवी के आवास गोदैया गांव में डाॅ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान तहत आयोजित विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया था. शिविर में लगे स्टाॅल पर पंचायत सचिव बैठे हुए थे. शिविर में गोदैया गांव निवासी रामचंद्र उरांव भी पहुंचे थे. शिविर में लगे स्टाॅल में पंचायत सचिव प्रदीप चौहान को देखते ही रामचंद्र उरांव ने अपने साथ हुए बर्ताव पर दोनों में बहसबाजी शुरु हो गयी. शिविर में दोनों के बीच हो रही कहासुनी को देखते हुए जब रामचंद्र उरांव से बातचीत की गयी तो उन्होंने कैमरे के सामने आकर बताया कि करीब दो महीने पहले पंचायत सचिव प्रदीप चौहान ने मुझसे वंशावली में साइन करने के नाम पर 500 रुपए मांगे नहीं देने पर मुझे काफी दौराया व परेशान किया. जब मैंने उसे 300 रुपए दिए तब जाकर उन्होंने वंशावली दस्तावेज में साइन किया. रामचंद्र उरांव ने ऐसे भ्रष्ट कर्मचारी पर कार्रवाई करने की मांग की. कहते हैं पंचायत सचिव पंचायत सचिव प्रदीप चौहान ने बताया कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं. मुझे फंसाया जा रहा है. मेरे द्वारा किसी तरह की राशि नहीं ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन