पैक्स अध्यक्ष पर छेड़छाड़ का लगा आरोप, राशि देकर मामला किया रफा-दफा

Updated:
विज्ञापन
पैक्स अध्यक्ष पर छेड़छाड़ का लगा आरोप, राशि देकर मामला किया रफा-दफा

पैक्स अध्यक्ष पर छेड़छाड़ का लगा आरोप, राशि देकर मामला किया रफा-दफा

विज्ञापन

प्राणपुर रोशना थाना के उतरी लालगंज पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रफीक पर युवती के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा. हालांकि गांव में ही बैठक कर ग्रामीणों ने पैक्स अध्यक्ष पर जुर्माना लगाकर मामले को रफादफा कर दिया. यह मामला एक सप्ताह पूर्व की है. उतरी लालगंज पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रफीक के द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ किया था. युवती के परिजनों ने आक्रोशित होकर तकरीबन एक सप्ताह पूर्व रोशना थाना में आवेदन देकर इंसाफ कि गुहार लगाई थी. आरोपित के परिजन एवं ग्रामीणों ने बैठक कर उतरी लालगंज पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष रफीक पर तकरीबन चार लाख पचास हजार रुपए का जुर्माना लगाया. प्रभारी रोशना थानाध्यक्ष ऋषि राज ने बताया कि तकरीबन एक सप्ताह पूर्व पीड़िता के माता के द्वारा पैक्स अध्यक्ष रफीक के विरुद्ध युवती के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रोशना थाना को आवेदन दिया था. पीड़ित युवती के लगातार अनुपस्थित रहने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई. इधर उतरी लालगंज पंचायत के विरोधी पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी सहित सैकड़ों ग्रामीणों में पैक्स अध्यक्ष रफीक पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर रोशना पुलिस प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश जताया है. हालांकि पैक्स अध्यक्ष से संपर्क क कोशिश की गयी लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन