वर्ग आठ के छात्र-छात्राओं की विदाई व तिथि भोज का आयोजन

वर्ग आठ के छात्र-छात्राओं की विदाई व तिथि भोज का आयोजन
अमदाबाद प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर में वर्ग आठ के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह एवं तिथि भोज का आयोजन किया गया. मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विद्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास व भावनात्मक माहौल के बीच वर्ग आठ के 167 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामना के साथ विदाई दी गयी. नवीन शैक्षणिक सत्र का स्वागत समारोह प्रधानाध्यापक वसीम रजा के नेतृत्व में आयोजित किया. तिथि भोज का आयोजन किया. विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर कहा कि मेहनत एवं लगन से पढ़ाई करें. अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता व देश का नाम रौशन करें. विधायक ने विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधि, साफ-सफाई, स्मार्ट क्लास की व्यवस्था, विद्यालय परिसर में अशोक स्तंभ,भारत का नक्शा, सीढ़ीओ पर अलजेब्रा के फार्मूले, महात्मा गांधी, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुषों की प्रतिमा सहित अन्य व्यवस्था की प्रशंसा की. मौके पर प्रधानाध्यापक वसीम रजा ने कहा कि विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं को बनाये रखने एवं छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए वे निजी कोष से खर्च कर देते हैं. कार्यक्रम में वीएसएस अध्यक्ष शेख माबूद, मुखिया तारिक अनवर, अशफाक आलम एवं अन्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक भीम कुमार, पप्पू कुमार मंडल, राजाराम शाह व सहायक शिक्षिका शिवानी धीमान, शिवानी गुप्ता, ममता गुप्ता, शिक्षक ब्रजेश कुमार, वाहिद नवाज, पंकज कुमार यादव, महेश रविदास सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




