मैट्रिक विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

Updated at : 01 Apr 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

मैट्रिक विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

विज्ञापन

– बीएसईबी ने जारी की अधिसूचना कटिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा- 2026 के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. समिति की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस परीक्षा के लिए वैसे छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते है, जो किसी कारण से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाये थे या किसी एक या अधिक विषयों में असफल रहे हैं अथवा अपने अंक सुधारना चाहते है. ऐसे छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते है. समिति की अधिसूचना के आलोक में बुधवार से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. संबंधित छात्र-छात्राएं आगामी सात अप्रैल तक आवेदन कर सकते है. छात्र-छात्राएं समिति की ऑफिसियल वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे. प्रधानाचार्य आवेदन की पुष्टि करेंगे. विशेष परीक्षा उन छात्रों के लिए है, जो किसी कारणवश वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके है. जबकि कंपार्टमेंटल परीक्षा उन छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जायेगी, जो एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए है. समिति ने सभी पात्र छात्रों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने के लिए निर्देशित किया है. ताकि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने शैक्षणिक वर्ष को बचा सकें. साथ ही परीक्षा में सत्र 2023-24 अथवा 2024-25 के लिए पंजीकृत वैसे छात्र-छात्राएं भी परीक्षा में शामिल हो सकते है, जो इस सत्र में अनुत्तीर्ण रहें थे. माना जा रहा है कि यह परीक्षा अप्रैल के अंतिम या मई के पहले सप्ताह में आयोजित की जायेगी और रिजल्ट मई के अंत तक जारी कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन