अग्निशामक विभाग के पदाधिकारियों ने लोगों को आग से बचाव के लिए किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
अग्निशामक विभाग के पदाधिकारियों ने लोगों को आग से बचाव के लिए किया जागरूक

अग्निशामक विभाग के पदाधिकारियों ने लोगों को आग से बचाव के लिए किया जागरूक

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड के दक्षिणी करमुल्लापुर व नगर पंचायत अमदाबाद के छोटा रघुनाथपुर गांव में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने अगलगी की घटना से बचाव को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरू किया. सहायक अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी मनिहारी कविंन्द प्रसाद ने बताया कि अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी मनिहारी रामाशीष प्रसाद, अग्निशमन वाहन चालक अरविंद यादव, अग्निक शशि शंकर प्रधान, दिलीप कुमार यादव द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत नगर पंचायत अमदाबाद के छोटा रघुनाथपुर एवं दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत के जिलेबी टोला, मेघूटोला में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर अगलगी की घटना से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल कर लोगों को दिखाया गया. बताया कि इस दौरान लोगों को जानकारी दिया गया कि गर्मी के मौसम में सुबह 9:00 बजे से पहले एवं शाम 6:00 बजे के बाद खाना बनाने व खाना बनाते समय बाल्टी में पानी रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि घर में बिजली वायरिंग हो तो उसकी टेपिंग अच्छी तरह करने का भी सलाह दी गयी. फसल काटने के बाद खेत में बचे हुए अवशेष को नहीं जलायें. गैस रिसाव कर रहा हो तो उसे स्थल पर माचिस जलाने एवं बिजली उपकरण का उपयोग नहीं करना है. लोगों में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के लिए पंपलेट वितरण किया गया. खेतों में थ्रेसिरिंग कर रहे किसानों से मिलकर भी अग्निकांड से बचाव से संबंधित जानकरी दी गयी. अग्निशमन वाहन के लिए 7485805970 एवं 7485805971 मोबाइल नंबर जारी किया गया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन