जिले भर में चलायी जा रही वाहनों की सघन चेकिंग अभियान

जिले भर में चलायी जा रही वाहनों की सघन चेकिंग अभियान
कटिहार आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी शिखर चौधरी ने सभी थानाध्यक्ष को सघनता से वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश जारी किया है. एसपी ने खासकर पश्चिम बंगाल व झारखंड राज्य से लगे जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में एवं अन्य जिलों से लगे थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश जारी किया है. बारसोई अनुमंडल एवं मनिहारी अनुमंडल में पुलिस चेकिंग अभियान तेज है. जिला का यह क्षेत्र पश्चिम बंगाल एवं झारखंड से लगा हुआ है. अन्य थाना क्षेत्र में भी पैरामिलिट्री फोर्स के साथ जिला पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रखी है. बाइक, ऑटो, कार के साथ साथ बड़े वाहनों की भी जांच की जा रही है. इधर पूर्णिया जिले से सटे रौतारा थाना क्षेत्र के टॉल पर भी गहनता से वाहनों की जांच की जा रही है. जिससे अपराध की घटना पर नकेल कसी जा सके व विधि व्यवस्था बनी रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




