अब ज्ञानदीप पोर्टल पर 15 से 30 अप्रैल तक करें रजिस्ट्रेशन

Updated at : 10 Apr 2026 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
अब ज्ञानदीप पोर्टल पर 15 से 30 अप्रैल तक करें रजिस्ट्रेशन

अब ज्ञानदीप पोर्टल पर 15 से 30 अप्रैल तक करें रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन

निजी विद्यालय में 25 प्रतिशत बच्चों के नामांकन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन घोषणा कटिहार निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर व अलाभकारी समूह के 25 प्रतिशत बच्चों के नामांकन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी गयी है. निदेशक प्राथमिक शिक्षा सहिला ने इस आशय से संबंधित सूचना जारी की है. निदेशक प्राथमिक शिक्षा की ओर से दिशानिर्देश में कहा गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12 (1) (सी) के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में अलाभकारी समूह और कमजोर वर्ग श्रेणी के अधिक से अधिक छात्रों को लाभांवित करने के उद्देश्य से ऑनलाईन नामांकन की प्रक्रिया की तृतीय चरण की समय-सीमा विस्तारित करने का निर्णय लिया जाता है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से बच्चों का ऑनलाईन नामांकन की प्रक्रिया की समय-सीमा विस्तारित की गयी है. पात्र बच्चों का ज्ञानदीप पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि 15 से 30 अप्रैल तक निर्धारित की गयी है. जबकि पंजीकृत छात्रों का सत्यापन 17 अप्रैल से दो मई तक किया जायेगा. सत्यापित पंजीकृत छात्रों का स्कूल आवंटन पांच मई को किया जायेगा. चयनित छात्रों का विद्यालय में प्रवेश आठ से 21 मई 2026 तक लिया जायेगा. प्राथमिक शिक्षा निदेशक के दिशानिर्देश के आलोक में प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार ने जिले के सभी प्रस्वीकृत निजी विद्यालयों के प्रधान एवं निदेशक को इस आशय की जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिया है साथ ही विभागीय दिशानिर्देश के अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन