अचानक लापता छात्र सागर का चौथे दिन नहीं मिल पाया सुराग

Author :RAJKISHOR K
Published by :RAJKISHOR K
Updated at :11 Apr 2026 7:20 PM
विज्ञापन
अचानक लापता छात्र सागर का चौथे दिन नहीं मिल पाया सुराग

अचानक लापता छात्र सागर का चौथे दिन नहीं मिल पाया सुराग

विज्ञापन

कुरसेला थाना क्षेत्र के बल्थी महेशपुर गांव से लापता छात्र का चौथा दिन गुजरने के बाद सुराग नहीं मिल पाया है. छात्र के माता पिता सहित अन्य परिजनों को अनहोनी आशंकाओं ने बेचैन कर रखा है. लापता छात्र की मां संगीता देवी का पुत्र वियोग में रोकर बुरा हाल बना हुआ है. छात्र के लापता होने के गुजरते दिनो के साथ माता पिता परिवार का धेर्य टूटता जा रहा है. पुत्र बरामदगी की बाट जोहती मां संगीता देवी को भोजन पानी ग्रहण करने की सुध नहीं रह गयी है. घर परिवार के अंदर दुख भरा खामोशी पसरा हुआ है. लापता छात्र की बरामदगी में विलंब होने से पुलिस के प्रति असंतोष बढ़ रहा है. पिता कौशल यादव पिछले चार दिनों से हर सभांवित जगहों पर पुत्र को तलाशने मे जुटा हुआ है. छात्र सागर के लापता होने को लेकर लोग अनेक तरह की अटकले लगा रहा है. अटकलों का किसी के पास कोई ठोस आधार नहीं है. उधर पुलिस लापता छात्र को तलाशने की कार्रवाई में जुटी है. पुलिस को लापता छात्र के सुराग पाने का कोई पुख्ता आधार हाथ नहीं लगा है. जानकारी की माने तो पुलिस का छात्र का तलाशी अभियान अब तक अंधेरे में तीर चलाने जैसा बना हुआ है. सुराग पाने के लिये पुलिस बल्थी महेशपुर गांव से लेकर कुरसेला बाजार के चौक चौराहे पर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है. अचानक लापता हुए छात्र को घर से गांव से बाहर जाते किसी ने नहीं देखा है. घर से निकल कर किस वक्त लापता हुआ छात्र समय का पुख्ता जानकारी नहीं है. लापता होने वाले छात्र के पास मोबाईल फोन नहीं है. जिससे पुलिस के लिये छात्र को ट्रेस करने की उम्मीद क्षीण पड़ रही है. छात्र का पिता गरीब तबके के कमाउ खाउ परिवार है. इन स्थितियों में छात्र के अपहरण होने की आशंका कम है. परिवार के लोग बताते है कि उनसे किसी की ऐसी दुश्मनी नहीं है कि छात्र को गायब कर उनसे बदला साध सके. सवाल उठता है कि छात्र स्कूल से घर लौटने के बाद आखिर किस वजह से अचानक घर छोड़ कर लापता हो गया. घूम फिर कर यह बाते सामने आ रही है कि छात्र भय से घर छोड़ लापता हो गया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन