एनएच-31ए फोरलेन व रेल लाइन के पूरब स्कूल नहीं

Updated at : 02 Apr 2026 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच-31ए फोरलेन व रेल लाइन के पूरब स्कूल नहीं

एनएच-31ए फोरलेन व रेल लाइन के पूरब स्कूल नहीं

विज्ञापन

– रौतारा पंचायत के वार्ड 5 से 10 के बच्चों को स्कूल जाने में खतरा – युवा नौजवान कमेटी ने प्राथमिक व मध्य विद्यालय खोलने की उठाई मांग कोढ़ा प्रखंड के रौतारा पंचायत में एनएच-31ए फोरलेन व रेलवे लाइन के पूरब दिशा में एक भी विद्यालय नहीं होने के कारण कई गांवों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं. इस गंभीर समस्या को लेकर युवा नौजवान कमेटी, हाजी टोला रौतारा के सदस्यों ने शिक्षा विभाग से फोरलेन और रेलवे लाइन के पूरब दिशा में प्राथमिक विद्यालय व मध्य विद्यालय खोलने की मांग की है. लोगों ने बताया कि रौतारा पंचायत कुल दस वार्डों का पंचायत है. इनमें वार्ड संख्या एक से चार तक के गांव एनएच-31ए फोरलेन और रेलवे लाइन के पश्चिम दिशा में स्थित हैं. जहां के बच्चे मध्य विद्यालय रौतारा में पढ़ाई कर रहे हैं. लेकिन वार्ड संख्या 5 से 10 तक के गांव फोरलेन और रेलवे लाइन के पूरब दिशा में बसे हुए हैं. पूरब दिशा में एक भी विद्यालय नहीं होने के कारण इन वार्डों के बच्चों को काफी दूरी तय कर फोरलेन और रेलवे लाइन पार कर स्कूल जाना पड़ता है. तेज रफ्तार वाहनों और ट्रेन की आवाजाही के कारण अभिभावकों को हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है. इसी कारण कई अभिभावक अपने बच्चों को मध्य विद्यालय रौतारा भेजने से भी चिंतित रहते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के कारण पूरब दिशा के कई बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं जा पाते और शिक्षा का समुचित लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. युवा नौजवान कमेटी के सदस्यों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि एनएच-31ए फोरलेन और रेलवे लाइन के पूरब दिशा में जल्द से जल्द प्राथमिक विद्यालय और मध्य विद्यालय की स्थापना की जाय. ताकि क्षेत्र के सभी बच्चों को शिक्षा के मौलिक अधिकार का लाभ मिल सके. उन्हें सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई का अवसर प्राप्त हो सके.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन