जयंती पर भगवान महावीर को सिंहासन पर बैठाकर निकाली प्रभातफेरी

भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो के नारों से बारसोई का पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया
बारसोई. भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो के नारों से बारसोई का पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया. चारों ओर जैन धर्म की क्या पहचान सत्य, अहिंसा, त्याग और बलिदान का उद्घोषणा सुन बारसोई वासी प्रफुल्लित हो गये. अवसर था जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती का. इसको लेकर मंगलवार को दिगंबर जैन मंदिर बारसोई की ओर से प्रभातफेरी निकाली गयी व भगवान महावीर को नगर भ्रमण कराया गया. प्रभातफेरी शहर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए पुनः जैन मंदिर आकर समाप्त हुई. इस दौरान बारसोई दिगंबर जैन मंदिर में विशेष आयोजन किया गया. वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की गयी. ढोल नगाड़ों तथा गाजे बाजे के साथ भगवान महावीर की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया. जिसमें बारसोई के जैन धर्मावलंबी सहित विभिन्न श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया. सबों ने भगवान महावीर के आदर्शों पर चलने का निश्चय किया. शोभायात्रा में मुख्य रुप से दिगंबर जैन समाज के विजय जैन, रूप चंद जैन, तेज पाल जैन, पदम जैन, दिलीप जैन, गौतम जैन, जय प्रकाश जैन, टिल्लू जैन, सरला देवी, बसंती देवी, अनिता देवी, इन्द्रा देवी, पुष्पा देवी, प्रीति जैन, प्रियंका जैन, आशा जैन के साथ जैन समाज के लोगों ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




