सदलपुर विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को एमएलसी ने किया सम्मानित

सदलपुर विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को एमएलसी ने किया सम्मानित
कोढ़ा प्रखंड के प्लस टू उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सदलपुर में मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने विद्यालय पहुंचकर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समारोह में 12वीं कक्षा कला संकाय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया. अभिलाषा कुमारी ने 350 अंक, संजली कुमारी ने 349 अंक, शिवानी कुमारी ने 335 अंक तथा आशा कुमारी ने 332 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया. मैट्रिक परीक्षा में भी विद्यालय के छात्रों ने बेहतर परिणाम दिया. बबीता कुमारी ने 464 अंक, अमित कुमार ने 450 अंक तथा काजल कुमारी ने 445 अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया. विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को लगातार प्रोत्साहन देने का प्रयास किया जा रहा है. ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन करें. कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नविता सिंह, भाजपा नेता भोला झा, मिथिलेश सिंह, अशोक सिंह, मनीष सिंह, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा कई समर्थक उपस्थित रहे. समारोह के दौरान विद्यार्थियों की उपलब्धि पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




