विद्यालय चारदिवारी का विधायक ने किया शिलान्यास

Updated at : 14 May 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय चारदिवारी का विधायक ने किया शिलान्यास

विद्यालय चारदिवारी का विधायक ने किया शिलान्यास

विज्ञापन

अमदाबाद नगर पंचायत स्थित इंद्रावती उच्च विद्यालय की चारदिवारी निर्माण का विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने बुधवार को फीता काट एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. शिलान्यास कार्यक्रम के बाद प्लस टू इंद्रावती उच्च विद्यालय के मैदान में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. अध्यक्षता समाज सेवी ऋषिकांत मंडल ने की. जबकि मंच संचालन पूर्व मुखिया मुनेंद्र यादव ने किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि चारदिवारी का निर्माण कार्य 14 लाख 47 हजार 600 की लागत राशि से किया जाना है. इंद्रावती उच्च विद्यालय के जर्जर भवन से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि उसका कोई लेखा-जोखा नहीं है. प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय अमदाबाद के भवन हिन से संबंधित पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय का जमीन है. लेकिन वह निचले इलाके में है. भवन निर्माण कराने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर ऋषिकांत मंडल, नित्यानंद मंडल, सुशांत कुमार मंडल, पूर्व मुखिया मुनेंद्र यादव, गोपाल कृष्ण यादव, अब्दुल मन्नान, आदित्य कुमार सिंह, होरेन पाल, सैयद सम्स सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन