वोटर अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए विधायक ने की चर्चा

Updated at : 19 Aug 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
वोटर अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए विधायक ने की चर्चा

वोटर अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए विधायक ने की चर्चा

विज्ञापन

बलिया बेलौन. कांग्रेस विधायक दल के नेता सह कदवा विधायक डॉ शकील अहमद खान ने वोटर अधिकार यात्रा का सफल आयोजन के लिए महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक की. बुधवार की शाम चार बजे डाक बंगला कुम्हडी में एक महत्वपूर्ण बैठक रखी है. जिसमें 23 अगस्त 2025 को कटिहार में प्रस्तावित बिहार वोटर अधिकार रैली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कदवा आगमन की तैयारी पर मंथन किया जायेगा. उन्होंने कहा की कदवा की धरती पर पहली बार इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जायेगी. बिहार वोटर अधिकार यात्रा के तहत कदवा में कार्यक्रम महत्वपूर्ण है. अत्यधिक भीड़ जुटने की संभावना है. सभा स्थल पर लोगों की सुविधा का ध्यान रखा जायेगा. इस बैठक में महागठबंधन के कार्यकर्ता, पार्टी के पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष, बूथ कमेटी, पार्टी के शुभचिंतक को शरीक होने की अपील की गयी है. कदवा में भी जनसैलाब उमड़ने की संभावना है. प्रशासन के लोग अपना काम करेंगे. पार्टी के लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए बुधवार के बैठक में उपस्थित होने का आग्रह करते हुए कहा की महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन