विद्यालय में समारोह आयोजित कर मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान

Updated at : 25 Mar 2026 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय में समारोह  आयोजित  कर मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान

विद्यालय में समारोह आयोजित कर मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन

फलका उच्च माध्यमिक विद्यालय बभनी की मेधावी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. विज्ञान संकाय की छात्रा ज्योति कुमारी ने 450 अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया. कला संकाय की छात्रा भानु प्रिया ने 403 अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. इन दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर बुधवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय बभनी परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया. अध्यक्षता प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी सिन्हा ने की. समारोह में मुख्य अतिथि मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेश रंजन, मनोज मंडल, दिलीप यादव एवं विद्यालय अध्यक्ष सुशील सिन्हा उपस्थित थे. अतिथियों द्वारा दोनों छात्राओं को शॉल, डायरी, कलम, मोमेंटो एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. मुखिया ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है, जिसका उदाहरण इन छात्राओं ने प्रस्तुत किया है. शिक्षक सद्दाम अंसारी, विक्रम चौधरी, अनीता कुमारी, मोहम्मद इजाज, मनोज कुमार चौधरी, गोविंद कुमार ठाकुर, प्रेम कुमार, निकेश कुमार, ऋतु कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावकगण मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन