मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष से मिलकर सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष से मिलकर सौंपा ज्ञापन

मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष से मिलकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

आबादपुर मदरसा टीचर्स एंड वेल्फेयर एसोसिएशन के कटिहार जिला सचिव शम्स तबरेज ने मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज से मुलाकात कर मांगों का एक ज्ञापन सौंपा. जिला अथिति गृह कटिहार में मदरसा बोर्ड अध्यक्ष से मिलकर तबरेज ने कटिहार जिले में कार्यरत मदरसा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. बोर्ड अध्यक्ष को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से तबरेज ने उनसे मदरसा शिक्षिकों के वेतन में वृद्धि, शिक्षिकों की प्रोन्नति, पेंशन की व्यस्था, मदरसा प्रबंध समिति के गठन की सहजता, शिक्षकों के रिक्त पदों को भरना, विज्ञान शिक्षकों की बहाली की मांग की. मौके पर बोर्ड अध्यक्ष ने उक्त मांगों पर जल्द ही साकारात्मक कदम उठाने की बात कही. इस दौरान एजाज कासमी, आफताब आलम, साकिर हुसैन, एम एजदानी, ईमादुल इस्लाम मुख्य रूप से मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन