मतदाता सूची पुनरीक्षण को बीएलओ को बांटी गई सामग्री

Updated at : 30 Jun 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता सूची  पुनरीक्षण को बीएलओ को बांटी गई सामग्री

मतदाता सूची पुनरीक्षण को बीएलओ को बांटी गई सामग्री

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत सभी बीएलओ के बीच गणना प्रपत्र व बेग सहित अन्य सामग्री का वितरण किया. बीडीओ रीना कुमारी ने बताया कि बिहार विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 तहत सभी बीएलओ के बीच गणना प्रपत्र व बेग सहित अन्य सामग्री का वितरण किया. बीएलओ को निर्देश दिया अपने-अपने मतदान केंद्र के क्षेत्र के तहत डोर टू डोर संपर्क स्थापित कर गणना प्रपत्र मतदाताओं को उपलब्ध करायेंगे. साथ ही उसे भरवाने में मतदाताओं का सहयोग करेंगे. गणना प्रपत्र के साथ निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित किए गए जरूरी 11 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज मतदाता से प्राप्त करेंगे. दस्तावेज प्राप्त करने के बाद गणना प्रपत्र व उस दस्तावेज को निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड करेंगे. भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में विशेष गहण पुनरीक्षण कराकर सटीक, पारदर्शी व अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश दिया है. ताकि प्रत्येक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके. अपात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाया जा सके. चुनाव में पारदर्शिता आयेगी. यह अभियान मतदाता सूची सुधार का औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. सभी बीएलओ को निर्धारित समय पर कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया. प्रखंड लिपिक सुशील कुमार सिंह, सुशांत कुमार सहित पदाधिकारी व कर्मी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन