सालमारी में मस्तान बाबा का उर्स शांतिपूर्ण सम्पन्न

सालमारी में मस्तान बाबा का उर्स शांतिपूर्ण सम्पन्न
बलिया बेलौन सालमारी बाजार स्थित हजरत शाह एहसानुल हक मज्जुब बाबा उर्फ मस्तान बाबा का सालाना उर्स शुक्रवार को शुरू होकर शनिवार की रात शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया. इस अवसर पर अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण किया गया. उर्स कमेटी के सचिव बदरूज्जमा ने बताया की मस्तान बाबा के मानने वाले बिहार बंगाल तक फैले है. प्रत्येक वर्ष उर्स के मौके पर हजारों अकीदतमंद मजार शरीफ में हाजरी देकर फातेहा खानी में शरीक होकर अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए दुआ करते हैं. उर्स के मौके पर अकीदतमंदों की सुविधा के लिए कमेटी की ओर से बिजली, पानी, पंडाल के साथ साथ हर तरह की तैयारी की गयी थी. सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस सहित भोलेंटियर तैनात रहे. उन्होंने बताया की शुक्रवार के शाम में बाद नमाज मगरीब चादर पोसी, कुल शरीफ, फातेहा खानी के बाद महफ़िले शमा कव्वाली का आयोजन किया गया. शनिवार को बाद नमाज फजर कुरआर खानी, कुल शरीफ के बाद फातेहा खानी के बाद लंगर का वितरण के साथ समापन हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










