एसबीआइ बैंक के कई कर्मचारियों ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन
एसबीआइ बैंक के कई कर्मचारियों ने किया रक्तदान

ब्लड सेंटर में मिरचाईबाड़ी स्थित एसबीआइ बैंक के मुख्य शाखा तथा अदानी ग्रुप के द्वारा मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कटिहार. ब्लड सेंटर में मिरचाईबाड़ी स्थित एसबीआइ बैंक के मुख्य शाखा तथा अदानी ग्रुप के द्वारा मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस रक्तदान शिविर में एसबीआइ बैंक के कई कर्मचारियों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया, जबकि अदानी ग्रुप के भी कई कर्मियों ने ब्लड डोनेट किया. आयोजित इस रक्तदान शिविर में एसबीआइ की ओर से 27 यूनिट तथा अदानी ग्रुप के द्वारा 11 यूनिट ब्लड का डोनेट किया गया. रक्तदाताओं ने कहा कि हम सभी अपनी स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं. रक्तदान करना सबसे बड़ा दान है. इसे न केवल दूसरे की जिंदगी बचायी जा सकती है, बल्कि अपने शरीर को भी इसके माध्यम से फिट रख सकते हैं. डीपीएम (डेप्कू) शौनिक प्रकाश के देखरेख में दोनों ब्लड कैंपों का संचालन डॉ बैद्यनाथ, रवि शंकर झा, परवेज जाफर अशरफी, राम निरेखन दुबे, डाॅली आनंद, सन्नी पोद्दार, साक्षी कुमारी, हेमंत कुमार, रेशमा परवीन ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन