फलन की दवाई छिड़काव से 14 एकड़ में लगी मखाना की फसल बर्बाद
Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन
फलन की दवाई छिड़काव से 14 एकड़ में लगी मखाना की फसल बर्बाद
विज्ञापन
– किसान ने कृषि पदाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजे की मांग
कटिहार के हसनगंज से रिपोर्ट,
प्रखंड स्थित ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या 13 कजरी गांव में एक किसान अवधेश कुमार ने कृषि पदाधिकारी व पौधा संरक्षण विभाग को आवेदन देकर बताया है कि केसीसी लोन व कर्ज लेकर लगभग 14 एकड़ में मखाना की खेती की थी. कुछ दिन पहले कटिहार गामी टोला स्थित कीटनाशक दुकान से फसल में फलन बढ़ाने को लेकर दवाई विटामिन जहर आदि लिए थे. उसका छिड़काव फसलों में किए. छिड़काव के कुछ ही दिन बाद फसल में ग्रोथ होने के बजाय फसल गलना शुरू हो गया. लगभग 14 एकड़ में लगी मखाना की फसल बर्बाद हो गई. अपनी फसलों की स्थिति को देखते हुए पुनः गामी टोला स्थित कीटनाशक दुकान पहुंच सारी बातें बताई तो पुनः दुकानदार के द्वारा दूसरी दवाई दी गई. बताया गया कि सुधार हो जायेगा लेकिन वह भी दवाई छिड़काव के बाद कुछ सुधार नहीं हुआ.अधिकारियों को सौंपा आवेदन
समस्या का आवेदन बीएओ, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, पौधा संरक्षण विभाग आदि को दिया गया. आवेदन के आधार पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित विभागीय अधिकारियों द्वारा खेतों में पहुंचकर फसलों की जांच की. जल्द ही इसका समाधान हो जायेगा लेकिन कुछ दिन बीत जाने के बाद भी आज तक किसी भी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिला. किसान अवधेश कुमार ने अपने आवेदन में संबंधित दुकानदार पर गलत दवाई देकर लगभग 25 लाख रुपए का फसल नुकसान का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि तकरीबन 10 लाख रुपए की लागत से मखाना की खेती किए हैं. उन्होंने कहा कि लाइसेंसी दुकानदार से खाद विटामिन सहित परामर्श लेकर खेती करते हैं, लेकिन आज यह परामर्श जिंदगी भर की जमा पूंजी को बर्बाद कर दिया है.दोषी दुकानदारों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
मौके पर मनोज परिहार, रुदल परिहार, अशोक सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कृषि विभाग से अपील की है की ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग उक्त पीड़ित किसान को मुआवजा देने का काम करें. प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने बताया की संबंधित किसान द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. जिसे जिला फॉरवर्ड किया गया और जिला से टीम पहुंच जांच की गई है. इसका सैंपल लिया गया है. पौधा संरक्षण विभाग के द्वारा जांच चल रहा है. जांच रिपोर्ट को पटना भेजा जायेगा. उन्होंने स्पष्ट तौर पर बताया की दवाई ठीक है. मात्रा भी लगभग ठीक है, शायद दवाई मिक्सिंग या बीज में कोई परेशानी हो. फिलहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










