पुलिस की बड़ी कार्रवाई, समस्तीपुर से दबोचा गया आरोपित

Updated:
विज्ञापन
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, समस्तीपुर से दबोचा गया आरोपित

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, समस्तीपुर से दबोचा गया आरोपित

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना कांड संख्या 273/24 में दर्ज महिला सिपाही अनीता कुमारी की आत्महत्या के दुष्प्रेरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के नामजद अभियुक्त सतीश कुमार उर्फ एस राघव 27 वर्ष को समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपित सतीश कुमार उर्फ एस राघव, पिता अशोक कुमार राम, लतवसेपुर वार्ड संख्या 10, थाना मुसरीघरारी, जिला समस्तीपुर का निवासी है. कोढ़ा पुलिस ने मुसरीघरारी थाना समस्तीपुर के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि महिला सिपाही अनीता कुमारी की आत्महत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपित की लगातार तलाश की जा रही थी. गुप्त सूचना मिलने के बाद मुसरीघरारी थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. पुलिस द्वारा विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपित को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन