सेविका व उनकी तीन पुत्रियों को पीटकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीड़ित सेविका ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

विज्ञापन

अमदाबाद. नगर पंचायत अमदाबाद अंतर्गत वार्ड संख्या 10 बड़ा रघुनाथपुर में दो पक्षों में मंगलवार को मारपीट हो गयी. मारपीट के घटना में एक पक्ष के आंगनबाड़ी सेविका व उसके तीन बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गयी है. घटना के बारे में जानकारी देते हुए सेविका शोभा देवी ने बताया कि गांव के सुनील रजक व उसके अन्य परिजनों के साथ आपसी विवाद हो गया. इसी बात पर सुनील रजक ने इनकी एक बेटी के साथ मारपीट किया. इसे लेकर वे अमदाबाद पुलिस को सूचना देने के लिए चली गयी. इसके बाद घर आयी तो सुनील रजक एवं उसके अन्य परिजनों ने इसके एवं इसके तीन बेटियों को लाठी, डंडा एवं धारदार से मारपीट घायल कर दिया है. उन्होंने बताया कि उनके पति के मरने के बाद सुनील रजक व उसके अन्य परिजनों ने बराबर मारपीट व तंग तबाह करता है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल तीनों युवतियों को अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. जहां तीनों घायल युवतियों का प्राथमिक उपचार किया गया. उसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वीटी कुमारी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया है. डॉ शिव कुमार सिंह ने बताया की स्वीटी कुमारी के सर पर गंभीर चोट लगी है. जिस वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर किया गया. आंगनबाड़ी सेविका शोभा देवी की दो पुत्री लवली कुमारी एवं तनु रानी का इलाज चल रहा है. दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल बताया जा रहा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन