रसोई गैस संकट, होटल संचालक चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर

Updated at : 13 Mar 2026 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
रसोई गैस संकट, होटल संचालक चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर

रसोई गैस संकट, होटल संचालक चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर

विज्ञापन

कटिहार शहर में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत का असर अब घरों के साथ-साथ बाजारों में भी साफ दिखाई देने लगा है. गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण होटल व ढाबा संचालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई होटल संचालक गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण गैस भट्टी छोड़कर पारंपरिक चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर हो गये हैं. जिला प्रशासन की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है. आपूर्ति सामान्य है. जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है. शहर के कई इलाकों में उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है. इसका सीधा असर होटल व्यवसाय पर भी पड़ रहा है. शहर के एक में भी गैस सिलिंडर की कमी का असर देखने को मिला. होटल संचालक ने कहा, लगातार प्रयास करने के बावजूद उन्हें गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. ऐसे में होटल में भोजन तैयार करने के लिए लकड़ी और चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है. इससे न केवल समय अधिक लग रहा है बल्कि कामकाज भी प्रभावित हो रहा है. इसी तरह शहर के शहीद चौक इलाके में भी एक होटल संचालक अपनी गैस भट्टी छोड़कर चूल्हा तैयार करते हुए दिखाई दिए. कहा, पहले गैस से काम करना आसान था. सिलिंडर नहीं मिलने के कारण अब मजबूरी में लकड़ी जलाकर खाना बनाना पड़ेगा. इससे धुआं भी अधिक होता है और काम में भी परेशानी आयेगी. होटल संचालक का कहना है कि अगर जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो होटल व्यवसाय पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है. कई छोटे होटल और ढाबे पहले से ही सीमित संसाधनों के सहारे चल रहे हैं. ऐसे में गैस की कमी उनके लिए और बड़ी समस्या बन सकती है. साथ इसका असर सीधे आमलोगों के पॉकेट पर भी पड़ने वाला है. लोगों ने कहा, गैस एजेंसियों पर सिलेंडर की उपलब्धता कम बताई जा रही है. जिससे उपभोक्ताओं को कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति की व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारु किया जाय. ताकि आमलोगों और व्यवसायियों को राहत मिल सके.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन