गेड़ाबाड़ी में जाम की समस्या से स्थानीय लोग वाहन चालक परेशान

Updated at : 25 Jun 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
गेड़ाबाड़ी में जाम की समस्या से स्थानीय लोग वाहन चालक परेशान

गेड़ाबाड़ी में जाम की समस्या से स्थानीय लोग वाहन चालक परेशान

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत के एनएच 31 गेड़ाबाड़ी बाजार में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के बावजूद हर दिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है. यह बाजार क्षेत्र कोढ़ा प्रखंड का एक प्रमुख व व्यस्तम स्थान है. जहां सुबह से शाम तक सैकड़ों की संख्या में लोग खरीदारी व आवागमन के लिए पहुंचते हैं. स्थानीय लोगों व दुकानदारों का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति कर रही है. बाजार में अतिक्रमण, अनियमित पार्किंग और ठेले-फुटपाथ दुकानों के कारण सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है. इसके कारण छोटी से छोटी गाड़ियों को निकलने में भी काफी परेशानी होती है. स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को इस भीड़भाड़ व जाम में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई बार एम्बुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहनों को भी जाम में फंसते देखा गया है. जिससे गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाती है. नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन और कोढ़ा थाना से मांग की है कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाय. अतिक्रमण हटाया जाए और बाजार क्षेत्र में नियमित रूप से ट्रैफिक पेट्रोलिंग की जाय. ताकि आम लोगों को राहत मिल सके. हालांकि, क्षेत्रवासियों की मांग है कि जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाया जाए, ताकि आमजन की परेशानी दूर हो सके।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन