पूजा को लाइसेंस अनिवार्य, समय पर करेंगे प्रतिमा विसर्जित

Updated at : 19 Sep 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
पूजा को लाइसेंस अनिवार्य, समय पर करेंगे प्रतिमा विसर्जित

पूजा को लाइसेंस अनिवार्य, समय पर करेंगे प्रतिमा विसर्जित

विज्ञापन

दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना परिसर में दुर्गापूजा को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता सीओ आषुतोष मयंक आनन्द, थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने की. जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों से दुर्गापूजा का पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है. दुर्गापूजा कमेटी को लाइसेंस लेना जरूरी है. समय पर प्रतिमा विसर्जन करना होगा. डीजे बजाने पर रोक रहेगी. सभी समुदाय को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा मनाने में सहयोग करने की अपील की है. पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहेगें. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने स्पष्ट निर्देश दिये की किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अगर कोई आपत्तिजनक फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करता है. तो उस पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि त्योहार के दिन शांति बनाये रखें. पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा. एकबाल हुसैन ने कहा कि दुर्गापूजा का पर्व आपसी भाईचारे और खुशी का प्रतीक है, यहां दोनों समुदाय के लोग आपस में मिल कर त्योहार मनाते हैं. बैठक में मारूफ अहसन, सत्यनारायण यादव, एकबाल हुसैन, असरार अहमद, रागिब नजर, अरब आलम, शाहिद हुसैन, सब्बर आलम, प्रकाश कुमार राय, रंजीत कुमार दास, अनसार काजमी, मोईन, सहरूल हक, लक्ष्मण साह, कपील देव साह, अमीत कुमार, गौरव सरकार आदि ने भी लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन