रंग-ए-सुखन व ''''खामोशी बोलती है पुस्तक का विमोचन

रंग-ए-सुखन व ''खामोशी बोलती है पुस्तक का विमोचन
कटिहार शहर के रामपाड़ा स्थित बड़ी मस्जिद के समीप पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित की गयी. शहर के जाने माने शायर साकिब कलीम की काव्य संग्रह ””रंग-ए-सुखन”” और हिंदी संग्रह ””खामोशी बोलती है”” का विमोचन किया. कवि व शायर साक़िब कलीम की कई रचना इससे पहले भी प्रकाशित हो चुकी है. इस पुस्तक के लिए प्रसिद्ध साहित्यकारों के द्वारा उन्हें साधुवाद दिया. पुस्तक में प्रकाशित कई शायरी की सराहना अपने संबोधन में वक्ताओं ने किया. साहित्यिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़ कई प्रमुख लोगों हिस्सा लिया. अध्यक्षता उर्दू के प्रोफेसर डॉ अनवर इरज ने की. मुख्य अतिथि हिन्दी साहित्य अकादमी के देवेंद्र कुमार देवेश और स्थानीय एमबीटीए इस्लामिया उच्च विद्यालय के प्राचार्य डॉ. नदीम अहमद खान शामिल हुए. विशिष्ट अतिथियों में अलहाज हाफिज, कलीमुद्दीन, जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ सुरेश चंद सरस और अलहाज अब्दुल माजिद शामिल थे. वक्ताओं ने लेखक की साहित्यिक सेवाओं की सराहना करते हुए बताया कि ये दोनों पुस्तकें उर्दू और हिंदी साहित्य में एक महत्वपूर्ण और मूल्यवान योगदान है. काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया. कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. अतिथियों के अलावा कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए. मास्टर उस्मान गनी, डॉ नदीम अहमद खान, हाफिज कलीमुद्दीन, लक्ष्मी कुमारी, विनोद मिश्रा, विपिन बिहारी, डॉ अजय कुमार मीत, कलाम अजनबी और डॉ सुरेश चंद सरस शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




