विश्राम की कमी मन को अधिक तनावग्रस्त बनाता है

Updated at : 19 Sep 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
विश्राम की कमी मन को अधिक तनावग्रस्त बनाता है

विश्राम की कमी मन को अधिक तनावग्रस्त बनाता है

विज्ञापन

-अंडरटेकिंग मेंटल हेल्थ एंड ड्रग ईशु पर एक इंजीनियरिंग कॉलेज में सेमिनार -अवसाद, तनाव, मानसिक दबाव तथा उनके समाधान जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की कटिहार अभियंत्रण महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में अंडरटेकिंग मेंटल हेल्थ एंड ड्रग ईशु नामक शीर्षक से एक सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में प्राचार्या, संकाय सदस्य तथा लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्राचार्या डॉ. रंजना कुमारी ने स्वास्थ्य विभाग और डीएसटीटीई. (विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय), बिहार के संयुक्त प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. जिनकी सहायता से यह सेमिनार संभव हो पाया. इस सेमिनार में मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के महत्व को रेखांकित किया गया है. डॉ. उमर फ़ारूक, जो जिला अस्पताल, बांका के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट हैं, ने अवसाद, तनाव, मानसिक दबाव तथा उनके समाधान जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि जब हम अपनी चिंताओं और समस्याओं को अंदर ही दबाए रखते हैं और उन्हें साझा नहीं करते तब तनाव और घबराहट बढ़ जाती है. यह तब भी बढ़ती है जब हम भविष्य या उन चीज़ों के बारे में ज़रूरत से ज़्यादा सोचते हैं, जिन्हें हम नियंत्रित नहीं कर सकते. आराम, सहयोग और विश्राम की कमी भी मन को अधिक तनावग्रस्त और चिंतित बना देती है.उन्होंने हमारी परेशानियों को साझा करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला,साझा करना इसलिए ज़रूरी है की यह हमें अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में मदद करता है बजाय उन्हें भीतर दबाए रखने के, डॉ. फ़ारूक़ ने छात्रों को शराब, नशे और अन्य नशे की लत डालने वाले साधनों को तनाव से निपटने के उपाय के रूप में अपनाने से सावधान किया. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि बच्चों को मनोरंजन के साधन के रूप में मोबाइल फोन न दें और माता-पिता से आग्रह किया कि वे बच्चों को घर में व्यस्त रखने के लिए गतिविधियों में शामिल करें.कार्यक्रम का समापन एक जीवंत प्रश्नोत्तर सत्र से हुआ, जिसमें छात्रों और प्रोफेसरों ने अपनी महत्वपूर्ण समस्याएं डॉ. फ़ारूक़ के सामने रखीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन