श्रद्धालुओं से भरी कुंभ स्पेशल ट्रेन कटिहार से प्रयागराज के लिए हुई रवाना

Published at :15 Feb 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

श्रद्धालुओं से भरी कुंभ स्पेशल ट्रेन कटिहार से प्रयागराज के लिए हुई रवाना

विज्ञापन

कटिहार ट्रेन नंबर 05720 जोगबनी टूंडला एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को जोगबनी से 18.40 बजे खुलकर 21.50 बजे कटिहार पहुंची. यह ट्रेन 22.00 बजे प्रयागराज के लिये रवाना हुई. अगले दिन 21.45 बजे प्रयागराज पहुंचते हुए आगे टूंडला तक जायेगी. यह ट्रेन वापसी में 17 फरवरी को टूंडला से रात 21:40 में खुलकर प्रयागराज 6.25 मे पहुंचते हुए आगे कटिहार होते हुए जोगबनी की और प्रस्थान करेगी. ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अलग अलग श्रेणी के कुल 22 कोच लगाया गया है. यह ट्रेन 1177 किलोमीटर की दूरी प्रयागराज जाने में लगभग 24 घंटे में तय करेगी. महाकुंभ स्पेशल ट्रेन में अंतर्राष्ट्रीय देश नेपाल सहित सीमांचल के अररिया पूर्णिया एवं कटिहार के श्रद्धालु शामिल थे. निर्धारित समय पर श्रद्धालुओं से भरी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन