ePaper

खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर बह रही कोसी

Updated at : 10 Aug 2024 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

बरंडी नदी का जलस्तर भी लाल निशान से ऊपर

विज्ञापन

कटिहार. जिले में शनिवार को भी महानंदा नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गयी है. इस नदी का जलस्तर अधिकांश स्थानों पर चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. जबकि गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर व काढ़ागोला घाट व कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है. ब रंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 के डूमर में लाल निशान से 11 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. इन प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ का पानी निचले इलाके में फैलने लगी है. इस बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में शनिवार की सुबह जलस्तर 30.48 मीटर था, जो शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 30.57 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 30.43 मीटर था, जो बढ़कर 30.53 मीटर हो गया. कुर्सेल में शनिवार की सुबह जलस्तर 30.48 मीटर था, जो 12 घंटे बाद शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 30.58 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 27.54 मीटर था, जो 12 घंटे बाद बढ़कर 27.62 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर सुबह में 27.10 मीटर था, जो शनिवार की शाम में जलस्तर बढ़कर 27.17 मीटर हो गया. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में बढ़ रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 29.23 मीटर था. शनिवार की शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 29.32 हो गया है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 28.68 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद शनिवार की शाम में बढ़कर 28.76 मीटर हो गया है.

गंगा, कोसी, बरंडी व कारी कोसी उफानायी

गंगा, कोसी, बरंडी एवं कारी कोसी नदी के जलस्तर में शनिवार को भी वृद्धि जारी रही है. गंगा नदी के रामायणपुर में शनिवार की सुबह 26.75 मीटर दर्ज किया गया, जो शाम में बढ़कर 26.80 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 29.73 मीटर दर्ज किया गया है. जबकि शनिवार की शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 29.77 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर शनिवार की सुबह जलस्तर 30.37 मीटर दर्ज की गयी. इसी दिन शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 30.40 मीटर हो गया है. बरंडी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गयी है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास शनिवार की सुबह में 30.68 मीटर था. शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 30.71 मीटर हो गया है. जबकि कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर शनिवार की सुबह में 27.91 मीटर था. इसी दिन शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 27.96 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन