कोढ़ा पुलिस ने हत्या कांड में फरार दो अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार

कोढ़ा पुलिस ने हत्या कांड में फरार दो अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार
कोढ़ा कोढ़ा पुलिस बहुचर्चित हत्या कांड में फरार चल रहे अभियुकों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कोढ़ा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त के घर इश्तिहार तामिला चस्पा किया. हत्या कांड के आरोपित अमृत महतो, रबीन महतो लंबे समय से फरार चल रहा है. जिसपर कोढ़ा थाना में दर्ज है. पुलिस द्वारा बार-बार दबिश देने के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. मामला एक जघन्य हत्या से जुड़ा हुआ है. जांच कोढ़ा थाना पुलिस द्वारा की जा रही है. कोढ़ा पुलिस पुलिस ने इस्तिहार तामिला की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को निर्धारित समय-सीमा के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है. यदि आरोपित निर्धारित अवधि में हाजिर नहीं होता है, तो अगली कानूनी कार्रवाई के तहत उसकी संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी. पुलिस बल की मौजूदगी में अभियुक्त के घर थाना क्षेत्र के रज्जीगंज में ढोल बजाते हुए इश्तिहार चस्पा किया गया. ग्रामीणों की उपस्थिति में यह कानूनी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गयी. पुलिस का कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है. फरार अभियुक्त को जल्द ही गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में लाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




