कटिहार के मखाने की दिल्ली में गूंज, आहार-2026 मेले में खरीदारों को भाया

Updated:
विज्ञापन
कटिहार के मखाने की दिल्ली में गूंज, आहार-2026 मेले में खरीदारों को भाया

कटिहार के मखाने की दिल्ली में गूंज, आहार-2026 मेले में खरीदारों को भाया

विज्ञापन

कोढ़ा दिल्ली के भारत मंडपम में 10 से 14 मार्च तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय खाद्य मेले आहार 2026 का शनिवार को सफल समापन हो गया. इस प्रतिष्ठित प्रदर्शनी में कटिहार जिले की नेशनल मखाना उद्योग और मोसो इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने संयुक्त रूप से भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया. पांच दिवसीय इस आयोजन में दोनों स्टॉलों पर भारत समेत विदेशों के लगभग 5000 से अधिक आगंतुकों ने भ्रमण किया और मखाना से बने विभिन्न उत्पादों की सराहना की. प्रदर्शनी के दौरान मखाने की खेती, प्रोसेसिंग की तकनीक और मखाना उत्पादन में कटिहार जिले की वैश्विक पहचान को पोस्टर और बैनर के माध्यम से विस्तार से प्रदर्शित किया गया. मेले की सबसे बड़ी उपलब्धि जापान की एक प्रमुख फूड चेन सुपरमार्केट कंपनी के साथ हुई विशेष बैठक रही. जल्द ही कटिहार से मखाने की बड़ी खेप जापान निर्यात किए जाने की संभावना है. स्टॉल पर आठ फ्लेवर में उपलब्ध रोस्टेड मखाना, मखाना खीर प्रीमिक्स, मखाना पाउडर और व्हाइट लेबलिंग सेवाओं ने अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को खासा आकर्षित किया. संस्थापक गुलफराज ने कहा कि आहार मेले से मखाना उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और व्यापार को नई ऊंचाइयां मिलेंगी. इस सफल आयोजन में कंपनी के निदेशक विकास कुमार, हैदर अली, मुकेश कुमार, सौरभ कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई. वैश्विक निवेशकों से मखाना उद्योग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन