KATIHAR ROAD ACCIDENT: आंधी-पानी के बीच घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Updated:
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बिट्टू ऋषि की शादी करीब एक वर्ष पूर्व पुराना टोल निवासी डोमन ऋषि की पुत्री माजल से हुई थी. बताया गया कि पांच दिन पहले उनकी पत्नी मायके आई हुई थी

विज्ञापन

ससुराल से कोढ़ा लौटने के दौरान कोलासी ईंट भट्ठा के समीप हादसा, परमानपुर निवासी बिट्टू ऋषि की गई जान.

कटिहार से सरोज कुमार की रिपोर्ट:

कटिहार: जिले के दलन पूरब पंचायत स्थित सिरसा पुराना टोल आए युवक बिट्टू ऋषि की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब वह देर रात आंधी और बारिश के बीच बाइक से अपने घर कोढ़ा थाना क्षेत्र के परमानपुर लौट रहा था.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बिट्टू ऋषि की शादी करीब एक वर्ष पूर्व पुराना टोल निवासी डोमन ऋषि की पुत्री माजल से हुई थी. बताया गया कि पांच दिन पहले उनकी पत्नी मायके आई हुई थी. शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े चार बजे बिट्टू ऋषि अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे थे.

इसी दौरान मौसम खराब हो गया और आंधी-पानी शुरू हो गया. ससुराल पक्ष के लोगों समेत मोहल्ले के अन्य लोगों ने भी उन्हें रात में रुक जाने और सुबह जाने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी और देर रात बाइक से अपने घर के लिए निकल गए.

बताया जाता है कि कोलासी ईंट भट्ठा के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई. हालांकि दुर्घटना किस वाहन से हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है.

घटना की सूचना मिलने के बाद ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया. देर रात डायल-112 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंचे.

घटना की खबर सुनते ही मृतक की पत्नी माजल सहित ससुराल पक्ष के कई लोग रात में ही टोटो से निकल पड़े थे, लेकिन रास्ते से ही उन्हें वापस लौटा दिया गया. शनिवार सुबह ससुराल पक्ष के लोग और महिलाएं रोते-बिलखते परमानपुर के लिए रवाना हुए.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन