कटिहार में मार्कशीट नहीं मिलने से इंटर स्पेशल छात्रों का यूजी एडमिशन अटका

Updated:
विज्ञापन
कटिहार में मार्कशीट नहीं मिलने से इंटर स्पेशल छात्रों का यूजी एडमिशन अटका

Katihar News: कटिहार में इंटर स्पेशल परीक्षा पास छात्रों का यूजी नामांकन मार्कशीट नहीं मिलने से अटक गया. अब स्पॉट राउंड से बची है उम्मीद.

विज्ञापन

कटिहार से सरोज कुमार की रिपोर्ट.

Katihar News: इंटर स्पेशल परीक्षा में अच्छे अंकों से सफल होने के बावजूद कटिहार के कई छात्र-छात्राओं का स्नातक (यूजी) में दाखिला अधर में लटक गया है. वजह है समय पर अंकपत्र और सीएलसी नहीं मिलना. कॉलेज और शिक्षा विभाग के चक्कर काटने के बाद भी छात्रों को जरूरी दस्तावेज नहीं मिले, जिससे पहले और दूसरे दोनों मेरिट लिस्ट में उनका नामांकन नहीं हो सका. अब उनकी निगाहें सिर्फ स्पॉट राउंड पर टिकी हैं.

इंटर स्पेशल परीक्षा का परिणाम आने के बाद जहां अधिकांश छात्र उच्च शिक्षा की तैयारी में जुट गए, वहीं कटिहार के इंटर कॉलेज बीएमपी-7 के कई छात्र दस्तावेजों के अभाव में नामांकन से वंचित रह गए. बेहतर अंक लाने के बावजूद उनका दाखिला समय पर नहीं हो पाया.

75 फीसदी से अधिक अंक, फिर भी नहीं मिला एडमिशन

बीएमपी-7 इंटर कॉलेज के अभिषेक पोद्दार, रानी कुमारी समेत 10 से 12 छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग संकायों में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं. करीब 20 से 25 दिन पहले रिजल्ट जारी होने के बाद इन छात्रों ने सीताराम चमरिया कॉलेज, केबी झा कॉलेज और डीएस कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन किया था.

16 जून से 26 जून के बीच जारी पहली मेरिट लिस्ट में कई छात्रों का चयन भी हो गया था. लेकिन हार्डकॉपी अंकपत्र नहीं होने के कारण वे निर्धारित समय में नामांकन नहीं करा सके. दूसरी मेरिट लिस्ट में भी यही समस्या बनी रही और दाखिला फिर टल गया.

कॉलेज पहुंचे, डीईओ कार्यालय भी गए, फिर भी नहीं मिला अंकपत्र

छात्रों का कहना है कि उन्होंने लगातार कॉलेज और जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय का चक्कर लगाया. कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रीता कुमारी ने आवेदन पर हस्ताक्षर तो कर दिए, लेकिन अंकपत्र कॉलेज में उपलब्ध नहीं होने के कारण संबंधित कॉलेजों ने नामांकन लेने से इनकार कर दिया.

छात्रों का कहना है कि उनकी गलती नहीं होने के बावजूद उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. समय पर अंकपत्र मिल जाता तो वे पहले ही मेरिट लिस्ट में दाखिला ले सकते थे.

बांकीपुर उपचुनाव के ऐलान के बाद हटने लगे पोस्टर बैनर.

Katihar News: अब स्पॉट राउंड से बची उम्मीद

पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट का मौका चूकने के बाद अब प्रभावित छात्रों की उम्मीद स्पॉट राउंड पर टिकी है. उनका कहना है कि यदि जल्द अंकपत्र मिल जाता है तो वे स्पॉट एडमिशन के जरिए स्नातक में नामांकन करा सकेंगे.

इस पूरे मामले की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी दी गई है. डीईओ ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि दो दिनों के भीतर इंटर कॉलेज बीएमपी-7 में अंकपत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे.

प्राचार्या प्रो. रीता देवी ने भी बताया कि अंकपत्र उपलब्ध होते ही छात्रों को वितरित कर दिया जाएगा, ताकि वे आगे की नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकें.

Also Read: लाखों खर्च के बाद भी बदहाल घाटशिला, जाम नालियां, सड़कों पर जलजमाव और कचरे के ढेर से लोग परेशान

Also Read: भोजपुर में स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई: नेपाल से घूमकर लौट रहे झारखंड के कपल समेत तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन