ePaper

अभियान के दौरान 6 लाख 51 हजार सदस्य बनाएगी कटिहार भाजपा: प्रदेश महामंत्री

Updated at : 05 Sep 2024 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

भाजपा जिला स्तरीय सदस्यता अभियान में अधिक संख्या में सदस्य बनाने का दिलाया संकल्प

विज्ञापन

कटिहार. भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ एवं संयुक्त मोर्चा सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित व वंदे मातरम् के साथ किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने संयुक्त मोर्चा से आए सातों मोर्चा के अध्यक्ष पर पोस्ट के संयोजक का वृत लिया. प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए पार्टी में नए सदस्य को ज्यादा से ज्यादा कटिहार जिला में बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया. उन्होंने कटिहार जिला से बड़ी संख्या में चिकित्सक, नई संघ, किसान संघ, रिक्शा संघ सहित सैकड़ों लोगों को भाजपा का सदस्य ग्रहण कराया. मंच पर प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाषचंद्र चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, वरुण झा, पूर्णिया जिला प्रभारी नवीन झा, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, लोकसभा सहसंयोजक गोविंद अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश, मुकेश पासवान, शोभा जयसवाल, राघवेंद्र सिंह, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, मंजू चंद्रवंशी, शांति जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव पासवान, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय झा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष नेहा किरण, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इफ्तिखार राय, आईटी सेल्स संयोजक रितेश सिन्हा सहित सभी सातों मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन