हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हसनगंज जगरनाथपुर पंचायत के हरिपुर महमदिया गांव स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी व 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने फीता काटकर भव्य कलश शोभायात्रा का शुभारंभ किया. पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल, शीतल प्रसाद साह, सुरेश मंडल सहित समस्त आयोजनकर्ताओं ने इसक जानकारी दी. इसमें 501 कन्याओं व सौभाग्यवती महिलाओं ने हिस्सा लिया. पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि गांव की सुख समृद्धि व शांति को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी है. इस अवसर पर ग्रामीणों ने युवा कार्यकर्ता सहित अतिथियों को माला व शॉल देकर सम्मानित किया. कलश शोभायात्रा हरिपुर मंदिर प्रांगण से निकलकर संठीबाडी, गोदैया, नारियलबाडी गांव होते हुए कालसर पोखर टोला में जल भरकर पुनः हरिपुर मंदिर प्रांगण में पहुंच समाप्त हुई. कलशा शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारा के नारे लगाते रहे. कालसर हॉट में मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव की अगुवाई में शरबत, पानी की व्यवस्था की गयी थी. संचालन पूर्व समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की ने किया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल, सुरेश मंडल, शीतल प्रसाद साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, मुकेश श्रीवास्तव, अशोक मंडल, पूर्व समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, परमानंद मंडल, दिलीप मंडल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी महतो, रतन पासवान सहित ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन