तीन सूत्री मुद्दों पर राज्य सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलायेगी जन सुराज

तीन सूत्री मुद्दों पर राज्य सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलायेगी जन सुराज
कटिहार जन सुराज जिला कार्यालय में शुक्रवार को दिन भर संगठन की अलग अलग बैठकों का दौर जारी रहा. पहली बैठक पूर्व आईपीएस सेवानिवृत्ति डीजीपी आरके मिश्रा की अध्यक्षता में सातों विधानसभा के चुनाव प्रभारी के साथ संपन्न हुई. जिसमें निर्णय लिया गया सातों विधानसभा में बूथ कमेटी का गठन एक माह के अंदर कर लिया जायेगा. इसके बाद जन सुराज के जिला अध्यक्ष मंसूर आलम की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य सत्यनारायण शर्मा एवं डॉ गाजी शरीक अहमद उपस्थित थे. जिला एवं प्रखंड पदाधिकारी की बैठक हुई. जिसमें सभी प्रखंड में एक सप्ताह के अंदर एक सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया इस अवसर पर पार्टी के संस्थापक सदस्य व वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि हाल में पटना में कोर कमेटी की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार अब तीन बिंदुओं पर सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा. जिसकी शुरुआत प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्मस्थली और कर्म स्थली कल्याण बिगहा नालंदा से शुरू करेंगे. प्रशांत किशोर अपने हजारों समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री के गृह नगर में घर-घर जाकर अपना समर्थन मांगेंगे. यह अभियान बिहार के हर जिले में अनुमंडल में प्रखंड में चलाया जायेगा. 10 जुलाई तक एक करोड़ लोगों का हस्ताक्षर करा कर 11 जुलाई 2025 को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को सौंपा जायेगा. पार्टी नेता श्री शर्मा व डॉ गाजी ने बताया कि 20 मई 2025 से लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव सीताब दियारा से प्रशांत किशोर बिहार बदलाव यात्रा की शुरुआत करने जा रहे है. यह यात्रा सीताब दियारा से चलकर बिहार के सभी 243 विधानसभा में जायेगी. चार माह में यात्रा पुरी की जायेगी. प्रशांत किशोर यात्रा के क्रम में रात्रि विश्राम गांव में ही करेंगे. 243 विधानसभा की यात्रा पूर्ण करने के बाद ही वह पटना लौटेंगे. बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव राजेंद्र वर्मा, महानगर महासचिव हर्ष अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष पप्पू चौधरी, कल्याण मित्र, प्रणव कुमार, डीआर मुस्तफा, जगदीश चौधरी, निरंजन हजरा, डॉ गौतम कुमार, एडवोकेट विजय झा, प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार, कोढ़ा के संभावित उम्मीदवार नीतीश कुमार, राकेश मालाकार, पिंटू चंद्रवंशी, निखिल कुमार, सुरेंद्र सिंह, अबरार अहमद, दीवान, मिथुन सिंह, सोनू सिंह, सैफ अली खान, अमदाबाद के जिला परिषद प्रतिनिधि प्रताप मंडल, प्रद्युम्न ओझा एडवोकेट, संजीव, सरवन कुमार सहित बड़ी संख्या में जन सुराजी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




