अंतराराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर रेलवे मैदान में किया जा रहा अभ्यास

Updated:
विज्ञापन

अंतराराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर रेलवे मैदान में किया जा रहा अभ्यास

विज्ञापन

कटिहार से रिपोर्ट,

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 15 से 21 जून तक रेलवे मैदान, कटिहार में भारत सरकार द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम शुरू किया गया है. पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास, कटिहार के जिला प्रभारी योगाचार्य दयाशंकर राय ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग है. इसका उद्देश्य योग के माध्यम से वृद्धावस्था को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है. उन्होंने कहा कि योग का अर्थ जोड़ है. इस अवसर पर सभी कटिहारवासी एक-दूसरे से जुड़ें और जिले व राष्ट्र की एकजुटता का परिचय दें. विकट परिस्थिति में भी सेना की तरह आंधी-पानी और तूफान में एक साथ खड़े रहें. ताकि कटिहार जिले की गरिमा राष्ट्र में ऊंची हो सके. योगाचार्य ने सभी शहरवासियों से इष्ट-मित्रों सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर सहयोग करने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन