गंदे व कटे-फटे नोट बदलने की प्रक्रिया की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
गंदे व कटे-फटे नोट बदलने की प्रक्रिया की दी जानकारी

गंदे व कटे-फटे नोट बदलने की प्रक्रिया की दी जानकारी

विज्ञापन

– नोट व सिक्का विनिमय मेला कटिहार भारतीय रिज़र्व बैंक पटना की ओर से जिले में कार्यरत बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गयी. आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया. ताकि बैंकों द्वारा अधिक से अधिक लोगों को इससे संबंधित बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध करायी जा सके. जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मनीष कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण में बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं तथा असली-नकली नोटों की पहचान पर विस्तृत जानकारी साझा की गयी. नोट तथा सिक्का विनिमय सुविधा से संबंधित नॉलेज कार्ड भी वितरित किये गये. आम जनता की सुविधा एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए एसबीआई कटिहार करेंसी चेस्ट, सीबीआई कटिहार करेंसी चेस्ट और पीएनबी कटिहार करेंसी चेस्ट द्वारा नोट एवं सिक्का एक्सचेंज मेले का भी आयोजन किया गया. इन मेले से जनता को सरलता से गंदे व कटे-फटे नोटों एवं सिक्कों के बदले जाने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी. गंदे व कटे-फटे नोटों एवं सिक्कों के बदले जाने की सुविधा हर बैंक शाखा में बिना बैंक खाते के भी समान रूप से उपलब्ध है. जिसका वे लाभ उठा सकते है. इन कार्यक्रमों ने कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की प्रक्रिया समझाने, जाली नोटों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन