मारवाड़ी पाठशाला में महिला शक्ति दल ने छात्राओं के बीच जन संवाद कर किया जागरूक

मारवाड़ी पाठशाला में महिला शक्ति दल ने छात्राओं के बीच जन संवाद कर किया जागरूक
कटिहार एसपी के निर्देश पर मनिहारी शक्ति दल के महिला पुलिस पदाधिकारी कर्मियों ने मारवाड़ी पाठशाला स्कूल में छात्राओं के बीच महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर बुधवार को जनसंवाद किया. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला थानाध्यक्ष आकांक्षा कुमारी, एससी एसटी थाना के मिनी कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने मारवाड़ी पाठशाला के छात्राओं के साथ जनसंवाद किया. महिला पुलिस पदाधिकारी ने छात्राओं के साथ होने वाले किसी भी प्रकार की अपराधिक घटनाओं को लेकर अविलंब पुलिस को सूचित करने की बात कही, इस मामले में आपकी सारी सूचना गोपनीय रखी जायेगी. पुलिस पदाधिकारी ने महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर जन संवाद के माध्यम से विद्यालय के छात्राओं को जागरूक किया. जिससे उन्हें वर्तमान एवं भविष्य में घरेलू हिंसा, छेड़खानी, बदतमीजी सहित अन्य प्रकार के मुसीबत में यह गुर काम आयेगी. इन समस्याओं से वह आसानी से लड़ सकती है. इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










