प्रखंड क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन बेरोकटोक जारी

Updated at : 07 May 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन बेरोकटोक जारी

प्रखंड क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन बेरोकटोक जारी

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के कई गांवों में अवैध मिट्टी खनन को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस पर समय रहते प्रभावी रोक नहीं लगायी गयी तो क्षेत्र में भू-स्खलन, बाढ़ और ज़मीन धंसने जैसी प्राकृतिक आपदाएं आने वाले समय में विकराल रूप ले सकती है. प्रखंड के विभिन्न इलाकों में ट्रैक्टरों और अन्य मशीनों की मदद से लगातार मिट्टी की खुदाई की जा रही है. जिससे कृषि योग्य भूमि का क्षरण हो रहा है. यह न केवल स्थानीय पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है. बल्कि किसानों की आजीविका और खाद्य सुरक्षा पर भी संकट खड़ा कर रहा है. स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. ताकि दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके. उइसके अलावा, मिट्टी ढोने वाले ट्रैक्टरों और वाहनों पर बिना ढके मटेरियल ले जाने से उड़ती धूल का लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. सांस की बीमारियों और त्वचा संबंधी समस्याओं की शिकायतें बढ़ रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन