सालमारी में दावत ए इफ्तार का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
सालमारी में दावत ए इफ्तार का आयोजन

सालमारी में दावत ए इफ्तार का आयोजन

विज्ञापन

बलिया बेलौन रमजानुल मुबारक के बरकत वाले महीने में पब्लिक हैल्थ केयर मजार रोड सालमारी के मुदस्सीर आलम, मुजस्सीम रेजा के सहयोग से दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया. दूर दराज से रोजेदार इफ्तार में शरीक हुए. दावत ए इफ्तार में सभी लोगों ने एक साथ बैठ कर देश में अमन शांति के लिए दुआ करने के बाद इफ्तार किया. मुख्य अतिथि शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि अरब आलम, तैयबपुर पैक्स अध्यक्ष अफरोज आलम ने कहा की रमजानुल मुबारक का महीना बरकत वाला, रहमत वाला है. रोजेदार को इफ्तार कराने से एक रोजा के बराबर का शवाब मिलता है. आपसी भाईचारा बढ़ता है. इस क्षेत्र में सभी समुदाय के लोग आपस में मिल कर सभी पर्व त्यौहार मनाते हैं. इसमें रमजानुल मुबारक के इफ्तार का खाश महत्व है. दूसरे समुदाय के लोगों के द्वारा भी दावत ए इफ्तार का आयोजन किया जाता है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन