सनराइज क्लब कन्हैया की ओर से इफ्तार का एहतमाम

Updated:
विज्ञापन
सनराइज क्लब कन्हैया की ओर से इफ्तार का एहतमाम

सनराइज क्लब कन्हैया की ओर से इफ्तार का एहतमाम

विज्ञापन

– सैकड़ों लोगों ने मांगी मगफिरत की दआएं आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के कन्हरिया गांव में पवित्र रमजान माह के अवसर पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. सनराइज क्लब के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की इफ्तार के बाद सामूहिक रूप से नमाज अदा की. पूरे वातावरण में भाईचारे, एकता व सौहार्द की मिसाल देखने को मिली. देश व दुनिया में जारी तनाव तथा युद्ध विराम की स्थिति को लेकर विशेष दुआएं मांगी. रोजेदारों ने विश्व में शांति, आपसी सद्भाव और मानवता की रक्षा की प्रार्थना की मस्जिद के इमाम अल्ताफ हुसैन ने जानकारी देते हुए कहा कि रमजान का महीना सब्र, त्याग और इंसानियत का पैगाम देता है. क्लब के सदस्यों में हामिद रजा, सानूर आलम, इजहार आलम, हारून रशीद, मुर्शीद, गुलाम सरवर, जावेद, फहीम अख्तर, मुजफ्फर, महबूब आलम, शाहिद, नाहिद, हाशमी सालिक, शकील अहमद व फहीम आदि सहित लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करते दिखे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन